SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » MP में गैस किल्लत के बीच अधिकारियों से भिड़ा उपभोक्ता, दी गालियां तो विभाग को लौटाने पड़े तीन सिलिंडर

MP में गैस किल्लत के बीच अधिकारियों से भिड़ा उपभोक्ता, दी गालियां तो विभाग को लौटाने पड़े तीन सिलिंडर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    सतना। पूरे देश में गैस की किल्लत के चलते परेशान हो रहे उपभोक्ताओं की तस्वीरों के बीच मंगलवार को जिला के कोठी कस्बा अंतर्गत कार्रवाई करने पहुंची नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं की तीखी नोंक-झोंक पूरे जिला भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में काफी प्रसारित हो रहा है। दरअसल, मंगलवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंचे।

जब्त सिलिंडरों को लेकर विवाद: विभाग को लौटाने पड़े तीन सिलिंडर

इस दौरान नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा करीब तीन ऐसे सिलिंडर भी जब्त कर लिए गए, जिनके उपभोक्ता सामने आकर अपना घरेलू सिलिंडर बताने लगे। हालांकि, तीखी नोंक-झोंक के बाद विभाग को उनके सिलिंडर लौटाने पड़े। इस दौरान उपभोक्ता व मौके पर मौजूद दो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच हुए अव्यवहारिक संवाद का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद विभाग व उपभोक्ता की बहस पर लोग विभाग की नकारात्मक कार्यशैली को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं। विभाग द्वारा जब्त किए गए सात सिलिंडरों में से तीन लौटाने पड़े। लिहाजा नागरिक आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को कोठी बस स्टैंड से दो व सोनौर मोड़ के पास संचालित दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के यहां उपयोग हो रहे कुल चार सिलिंडर जब्त किए हैं।

उपभोक्ता ने दी गालियां, बहस के बाद विभाग ने पीछे खींचे कदम

कनिष्ठ नागरिक आपूर्ति अधिकारी बृजेश पाण्डेय व भागवत पाण्डेय द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान एक उपभोक्ता, जिसने अपना नाम मुकेश तिवारी बताया, उसने पहुंचकर सिलिंडर को अपना बताते हुए उसका व्यावसायिक उपयोग न होने की बात कही और उसे लौटाने को कहा। लेकिन उपभोक्ता की बात को अनसुना करते हुए जेएसओ द्वारा उसे बोला गया कि सिलिंडर को दुकान से उठाकर जब्त किया गया है, जहां उसके व्यावसायिक उपयोग होने के लिए ही रखा गया था। खैर, उपभोक्ता मुकेश तिवारी ने उनकी बात से इनकार करते हुए सिलिंडर लौटाने की बात कहता रहा।

सतना से भरवाकर लाया था सिलिंडर, विवाद के बाद हुई घर वापसी

प्रमाण में उपभोक्ता मुकेश तिवारी ने बताया कि वह सतना में रहता है और उसके पिता व भाई के नाम से गैस के एचपी व इंडेन के दो कनेक्शन हैं, जिसे भरवाने के लिए वह सतना से लेकर आया था और भरवाकर उसे दुकान में रखकर दूसरा काम करने चला गया। लेकिन बात नहीं बनी तो अंत में उपभोक्ता ने उत्तेजित होकर मां-बहन की गालियां दे डालीं, जिसके बाद विभाग ने भी उसका गैस सिलिंडर लौटा दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us