SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अमलाई की अमिता ने पास की गुजरात की सिविल जज परीक्षा

अमलाई की अमिता ने पास की गुजरात की सिविल जज परीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    अमलाईः नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी एवं व्यवसायी अजीत कुमार जैन की सुपुत्री अमिता जैन ने गुजरात सिविल जज परीक्षा 2025-26 में सफलता प्राप्त करते हुए 6वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। अमिता जैन अपने क्षेत्र की पहली महिला हैं जिन्होंने सिविल जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ओपीएम निवासी मनोज जैन ने बताया कि अमिता जैन की प्रारंभिक शिक्षा कोतमा एवं बिजुरी में हुई।

इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जबलपुर में पूरी की। 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी वे स्कूल टापर रहीं। इसके पश्चात उन्होंने ‘मुरादाबाद में रहकर पांच वर्षों तक विधि (एलएलबी) की पढ़ाई की और निरंतर मेहनत व समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय अमिता जैन ने अपने माता-पिता एवं बड़ी बहन सीए-आकांक्षा जैन को दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us