श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र कैलवारा में शराब के नशे में दो किशोरियों के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के साथ दोनो थाना पहुंची, जहां पर उनकी सुनवाई न करते हुए भगाने का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। मामले को लेकर सीएसपी ने जांच कराते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि वे रात को अपने घर की छत पर बैठ कर पढ़ाई कर रही थी।
श्याम तिवारी नामक युवक उनके घर ने गलत नियत घुस आया और एक किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। नजदीक में सो रही उसकी छोटी बहन की नींद शोर में खुल गई और वह बहन को बचाने गई तो बदमाश ने उसके साथ भी गलत करने की कोशिश की व कपड़े भी फाड़ दिए।
शोर मचाया तो मौके से भाग गया
बच्चियों ने बताया कि श्याम तिवारी ने एक बार उनकी मां के साथ मारपीट की थी और अब दोनों बहनों के साथ गलत करने की कोशिश की है। घटना के दौरान किशोरियों ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग निकला। जिसके बाद दोनों मां व कॉलोनी के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची।
उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई करने की जगह थाने से भगा दिया। मामले को लेकर सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि जानकारी संज्ञान में आई है। पीड़ितों का पक्ष सुनने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







