SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बांधवगढ़ में बाघ के हमले में तेंदुए की मौत

बांधवगढ़ में बाघ के हमले में तेंदुए की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    उमरियाः बांधवगढ़ में बाघ के हमले में एक तेंदुए की मौत हो गई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए का शव दिनांक 11.03.2026 को सायं लगभग 04:00 बजे नियमित गश्ती के दौरान बीट रायपुर अंतर्गत पीएफ 171, झरिया हार क्षेत्र में देखा गया था। उक्त घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। सायंकाल हो जाने के कारण विस्तृत कार्यवाही दिनांक 12.03.2026 – को संपादित की गई। इस दौरान – घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्क्वॉड ईद्वारा कराया गया। तत्पश्चात सक्षम वन्य क प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी तथा पशु दी चिकित्सक के पैनल द्वारा मृत तेंदुए का मैं विधिवत पोस्टमार्टम किया गया। हो को कंग – हैं।

सभी अंग सुरक्षितः पोस्टमार्टम उपरांत क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में प्रचलित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार मृत तेंदुए का शव दाह किया गया। परीक्षण के दौरान तेंदुए के सभी अंग प्रत्यंग (नाखून, दांत संगल आदि) सुरक्षित पाए गए। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान आसपास संघर्ष के चिन्ह पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि तेंदुए की मृत्यु क्षेत्र में विचरण कर रहे किसी अन्य हिंसक वन्य जीव के साथ संभावित संघर्ष के कारण हुई है। तथापि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य जांच निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। उक्त संपूर्ण कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्णतः पालन किया गया। मौके पर सुरक्षित किए गए सैंपल्स को जांच हेतू प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us