श्रेया न्यूज़
PM Modi: पीएम मोदी ने एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू को भी संसद में बिड़ला-टाटा की सरकार- जैसे नारे सुनने पड़े थे। गांधी परिवार के कारण मुझे भी अपशब्द सुनने पड़ रहे हैं।
नई दिल्ली•May 17, 2024 / 10:53 am• padma mishra .

महिला आरक्षण का मुद्दा
फ्रीबीज के सवाल पर ये बोले
पीएम मोदी ने कहा कि क्या चुनाव जीतने के लिए खजाना खाली कर देना चाहिए।
प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करते
पीएम ने कहा कि हमारी मीडिया के बारे में ऐसा कल्चर बन गया है कि कुछ भी मत करो, बस इन्हें संभाल लो, अपनी बात बता दो तो पूरे देश में चली जाएगी। मुझे उस रास्ते पर नहीं जाना है। मैं गरीबों के घर जाता हूं, छोटे-छोटे जिलों में काम करता हूं। मीडिया को अच्छा लगे तो प्रस्तुत करें, न लगे न करें।

हिंदू-मुस्लिम के आरोप पर भी दिया जबाव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो पूरी तरह सांप्रदायिक एजेंडे पर चले और मैंने उसको एक्सपोज किया। मैंने उनकी धज्जियां उड़ाईं। जो मूल बात थी, उसको उनका इकोसिस्टम हटा देता है फिर मेरी बात को लेकर ही चलाते हैं तो लगता है कि मैं हिंदू-मुस्लिम कर रहा हूं।
अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस हो या अमरीका, इजरायल हो या फिलिस्तीन मैं अपनी शर्तों पर देश चलाता हूं। पुतिन ने मेरी तारीफ की तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनसे मिलकर यह नहीं कह सकता कि यह युद्ध का समय नहीं है। यूक्रेन को भी मुझ पर यानी भारत पर उतना ही भरोसा है।
इजरायल-हमास युद्ध पर क्या बोले PM
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने विशेष दूत इजरायल भेजा कि वहां से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलें और उन्हें समझाएं कि गाजा में रमजान के दौरान बमबारी न करे। उन्होंने इसका पालन करने का भरपूर प्रयास किया। यहां पर आप मुसलमानों को लेकर ही घेरते हैं। जबकि मोदी रमजान में गाजा में बमबारी रोकने की बात कर रहा है।
मोदी के लिए सब आए साथ
PM मोदी ने कहा कि जब मैं फिलिस्तीन गया तो विषय आया कि हेलिकॉप्टर ले जाएंगे कि नहीं। जॉर्डन के राष्ट्रपति को पता चला कि मैं जॉर्डन से होकर फिलिस्तीन जाने वाला हूं। जॉर्डन के प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद साहब के वंशज हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि आप ऐसे नहीं जा सकते, आप मेरे गेस्ट हैं। मेरे ही हेलिकॉप्टर में आप जाएंगे। मेरे घर खाना खाकर जाएंगे। मैं उनके घर गया, खाना खाया। मजा देखिए कि हेलिकॉप्टर जॉर्डन का है, मंजिल फिलिस्तीन और मुझे एस्कॉर्ट कर रहा था इजरायल का विमान। तीनों की दुनिया अलग है। मोदी के लिए आसमान में सब साथ हैं।







