SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Kanpur: कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग…धुआं देख मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Kanpur: कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग…धुआं देख मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Kanpur .16 May 2024 02:07 Pm.padma mishra

Fire broke out in a coal laden goods train, fire brigade personnel brought it under control after hard work

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के न्यू कानपुर जंक्शन सरसौल स्टेशन के पास एक कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। मालगाड़ी से धुआं निकलते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सरसौल स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रुकवा कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह छह बजे कानपुर से प्रयागराज जा रही कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। मालगाड़ी से धुआं देख कर्मचारियों ने आनन फानन स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। जाजमऊ फायर स्टेशन प्रभारी राहुल नंदन ने बताया कि मिनी कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि न्यू कानपुर जंक्शन सरसौल में खड़ी मालगाड़ी में कोयले से लदी बोगियों में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us