श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे : Shahdol जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में सिद्ध बाबा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पपौड़ गांव निवासी पुष्पेंद्र साहू (22) पिता रोहित साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।







