श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत शाहपुर में आए दिन पंचायत कर्मियों के साथ गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। हालत यह है कि ग्राम पंचायत में कार्य करना धीरे-धीरे कठिन होता जा रहा है और पंचायत कर्मी डर के साए में कार्य करने पर मजबूर हैं। अपने विभाग से कोई सहयोग प्राप्त नहीं कर पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले दबंग कहीं ना कहीं पुलिस व्यवस्था पर अपना प्रभाव जमाकर रखे हुए हैं जिससे यह सब चल रहा है। हाल ही में शाहपुर ग्राम पंचायत के उप सरपंच लल्लू सिंह कंवर ने रोजगार सहायक जगदीश पाल साहू, मोबिलाइजर एवं सरपंच पति को ग्राम पंचायत भवन में आकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो भी बहुप्रसारित हो रहा है।
रोजगार सहायक द्वारा बताया कि मास्टर रोल मूल्यांकन के लिए उप यंत्री के पास रखा हुआ था, लेकिन लल्लू सिंह ने पंचायत कर्मियों को गालियां और सभी को बाहर करके पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। इस घटना से पंचायत कर्मियों में भय का माहौल बना है। जब इस संबंध में शाहपुर के सरपंच पक्ति और रोजगार सहायक ने शिकायत दर्ज कराई तो थाने में एफआइआर लिखने की जगह जांच के लिए कह दिया गया।







