SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » डिंडौरी में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, SDM ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

डिंडौरी में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, SDM ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरकंटक रोड में ग्राम बरगांव व सागर टोला के बीच बुधवार की सुबह दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे एसडीएम बजाग़ रामबाबू देवांगन द्वारा घायलों को अपने वाहन से गाड़ासरई अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हादसे का विवरण और घायलों की पहचान

पुलिस के अनुसार हरि सिंह यादव पिता महा सिंह उम्र 35 वर्ष व विजय यादव पिता फूलचंद उम्र 29 वर्ष दोनों निवासी सागर टोला आवास मोहल्ला बाइक से गाड़ासरई की ओर जा रहे थे, वहीं हरि सिंह मार्को पिता मंडल सिंह उम्र 26 वर्ष अपनी बहन संध्या मार्को उम्र 17 वर्ष निवासी लिखनी मझियाखार को बाइक में लेकर सागर टोला की तरफ आ रहा था।

गंभीर रूप से घायल हुए दो युवक

सुबह लगभग 11:30 बजे के आसपास दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में हरि सिंह व हिरेद्र मार्को की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं विजय यादव और संध्या मार्को को भी चोटें आई हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us