SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का एक्शनः ब्यौहारी-जयसिंहनगर में दो ट्रैक्टर जब्त, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का एक्शनः ब्यौहारी-जयसिंहनगर में दो ट्रैक्टर जब्त, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    शहडोल जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार सुबह इन कार्रवाइयों का खुलासा किया। पहली कार्रवाई ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिजहा के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका और चालक से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे। चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद  पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया। इस मामले में रविशंकर कोल के विरुद्ध पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया। इस मामले में रविशंकर कोल के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह की दूसरी कार्रवाई जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने पिपरी नाला क्षेत्र से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। इस मामले में संदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार रेत की चोरी हो रही है। उनका कहना है कि पुलिस तो समय-समय पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन खनिज विभाग की ओर से इस पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने खनिज विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us