SUBSCRIBE NOW

Home » Viral » इंदौर में MBA छात्रा की हत्या कर आरोपी ने शव के साथ भी किया दुष्कृत्य… कॉलेज ग्रुप में वीडियो भी किए वायरल

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या कर आरोपी ने शव के साथ भी किया दुष्कृत्य… कॉलेज ग्रुप में वीडियो भी किए वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   इंदौर। शहर में एक युवक ने अपनी सहपाठी 21 वर्षीय एमबीए छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने 10 फरवरी को छात्रा को अपने किराए के कमरे पर बुलाया। पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए, फिर मजाक में हाथ-पैर बांधकर सीने पर बैठ गया और गला घोंट दिया। बचने की संभावना खत्म करने के लिए उसने चाकू भी घोंप दिया और फरार हो गया।

13 फरवरी को बदबू से खुला राज

तीन दिन बाद 13 फरवरी को कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा का शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद किया। इससे पहले आरोपी ने कॉलेज के ग्रुप में छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो भी प्रसारित किए थे।

मुंबई से गिरफ्तारी, चौंकाने वाला खुलासा

आरोपी पीयूष धामनोदिया को शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हत्या के बाद उसने छात्रा के शव से भी दुष्कृत्य किया। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार, आरोपी ने मुंबई के नाला सोपारा में छात्रा की आत्मा बुलाने के लिए तंत्र क्रिया करने की बात भी कबूली। उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर छात्रा की फोटो के सामने फूल, मिठाई, हल्दी और कुंकुं रखकर अनुष्ठान किया था।

शक बना हत्या की वजह

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, मंदसौर निवासी पीयूष और छात्रा की दोस्ती पिछले साल सितंबर में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज और कक्षा में पढ़ते थे। पीयूष शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा के स्वजन तैयार नहीं थे। जनवरी में उसने बिना शादी के अपने कमरे पर छात्रा को मंगलसूत्र पहना दिया। कुछ युवकों से बात करते देख वह शक करने लगा। मोबाइल हैक कर चैटिंग पढ़ने के बाद उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी को बुधवार तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us