SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » मक्सी टोल प्लाजा पर बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा, तोड़फोड़

मक्सी टोल प्लाजा पर बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा, तोड़फोड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  शाजापुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर उज्जैन जिले के तराना थाना क्षेत्र में स्थित मक्सी रोजवास टोल प्लाजा पर सोमवार शाम बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ भी की गई।

पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी लगने पर तराना थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। रात तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।

आपसी चर्चा चल रही है, शिकायत नहीं मिली

तराना क्षेत्र एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी चर्चा चल रही है, शिकायत नहीं मिली है। वहीं, टोल प्लाजा प्रबंधन के अजिताभ झा ने बताया कि विवाद की सूचना वे प्लाजा पर पहुंचे हैं। स्टाफ से स्थिति की जानकारी लेने, सीसीटीवी आदि देखने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वहां से मिले मार्गदर्शन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

टोल प्लाजा कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं’

इधर, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजेश जादम ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है। सोमवार को मक्सी से शाजापुर आ रही दुर्गावाहिनी कार्यकर्ताओं के वाहन को टोल प्लाजा से निकलने में काफी समय लगा। इसे लेकर कहासुनी हुई तो टोल प्लाजा कर्मचारियों ने अभद्रता की।

आवागमन के लिये सभी लाइन चालू रखी जाए

इसी को लेकर शाम को हमारे द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। हमारी मांग है प्लाजा पर आवागमन के लिये सभी लाइन चालू रखी जाए, यहां सिर्फ दो लाइन ही चालू रहती हैं, जिससे वाहन निकलने में समय लगता है। साथ ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों का व्यवहार उचित नहीं है। इसे सुधारा जाए।

तोड़फोड़, हंगामे के बीच निकलते रहे वाहन

टोल प्लाजा पर हुए हंगामे विवाद के सीसीटीवी सामने आए हैं। जिनमें दिखाई दे रहा है कि कई युवक टोल प्लाजा पर हंगामा कर वहां कैमरे, बैरियर व अन्य सामान को लाठी-डंडों से नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस दौरान प्लाजा से वाहन भी गुजरते दिखाई दे रहे हैं। विवाद और हंगामे के कारण प्लाजा पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us