SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » वनकर्मियों से मारपीट के मामले में सोहागपुर पुलिस ने पकड़े तीन आरोपित, जेल दाखिल

वनकर्मियों से मारपीट के मामले में सोहागपुर पुलिस ने पकड़े तीन आरोपित, जेल दाखिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः सोहागपुर पुलिस ने वन कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि रामनरेश विश्वकर्मा वन परिक्षेत्राधिकारी पुत्र- शिवप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम, फरहदा तहसील मऊगंज थाना लौर जिला मऊगंज हाल गांधी चौक फारेस्ट कालोनी शहडोल द्वारा आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसे विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान 14 फरवरी को आरोपित राजू सिंह उर्फ राकेश सिंह पिता रविनाथ सिंह उम्र 50 वर्ष, चिंटू सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र रामजी सिंह बघेल उम्र 34 वर्ष तथा बेटन सिंह उर्फ बृजेश सिंह पुत्र रविनाथ सिंह उम्र 54 वर्ष सभी निवासी ग्राम बड़खेरा थाना सोहागपुर जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us