SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जिस पति की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, छह माह बाद मिला उसका कंकाल, मुस्लिम युवक का था पत्नी से अवैध संबंध, उतारा मौत के घाट

जिस पति की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, छह माह बाद मिला उसका कंकाल, मुस्लिम युवक का था पत्नी से अवैध संबंध, उतारा मौत के घाट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   Sagar News: देवरी नगर से अवैध संबंधों में हत्या का मामला सामने आया है। जिस पति की पत्नी ने छह माह पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस की पड़ताल में उसका कंकाल एक स्कूल के पास से बरामद हुआ है। वारदात के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

देवरीकलां। देवरी नगर से अवैध संबंधों में हत्या का मामला सामने आया है। जिस पति की पत्नी ने छह माह पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस की पड़ताल में उसका कंकाल एक स्कूल के पास से बरामद हुआ है। वारदात के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को पुलिस आरोपित की निशानदेही पर नगर के सनशाइन स्कूल के ग्राउंड पर पहुंची जहां से मानव कंकाल बरामद हुआ। पूरे मामले में पुलिस छह माह से गुमशुदा प्रिंस उम्र 22 साल पिता राजेश वाल्मीकि की तलाश में जुटी थी।

प्रिंस मूलरूप से सागर का रहने वाला था

प्रिंस मूलरूप से सागर का रहने वाला था। वह पत्नी के साथ देवरी में कुछ समय से रह रहा था। लेकिन 20 अगस्त को प्रिंस अचानक गायब हो गया। पत्नी तुलसी बाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यहां पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला की मृतक प्रिंस की पत्नी देवरी के ही रहने वाले एक युवक के संपर्क में है।

जांच की सुई शोएब की तरफ मुड़ गई

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिंस के गायब होने के बाद से ही शोएब भी गायब है। पुलिस की जांच की सुई शोएब की तरफ मुड़ गई। इसके बाद पता चला कि शोएब पिता नवाब खान, निवासी गांधी वार्ड का प्रिंस की पत्नी के अवैध संबंध हैं। शोएब मृतक की पत्नी से लगातार संपर्क में है।

शोएब को गिरफ्तार कर पूछताछ में कहानी खुल गई

उसी दरम्यान शोएब गुजरात चला गया था। पुलिस ने जब शोएब को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो कहानी खुल गई। पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश में जुटी है, जिसकी लोकेशन गुजरात की मिल रही है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और आला अधिकारियों के मार्गदर्शन के आधार पर मामला दर्ज करेगी और विवेचना की जा रही है।

सूरत में रह रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार प्रिंस की हत्या के बाद उसकी पत्नी शोएब के पास सूरत में रह रही थी। डेढ़ माह पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ शोएब के मोबाइल और पूछताछ के आधार पर पुलिस काे मृतक की पत्नी और शोएब के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।

कॉल डिलेट से भी यह स्पष्ट पाया गया है कि दोनों संपर्क में थे। अब पुलिस पूरे मामले को अवैध संबंधों के चलते प्रिंस को रास्ते से हटाने और मौत के घाट उतारने में अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता कर रही है।

शराब पार्टी के बाद की हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शोएब प्रिंस को रास्ते के हटाने के लिए 20 अगस्त 2025 को वारदात वाली जगह लेकर पहुंचा। यहां स्कूल के मैदान में दोनों ने शराब पी। इसके बाद मौका पाते ही शोएब ने प्रिंस पर हमला कर दिया और और पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us