SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में होः कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में होः कलेक्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   अनूपपुरः नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अप्रैल माह से जनगणना कार्य शुरू होने की जानकारी कलेक्टर ने दी और कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। कार्य की रूपरेखा तैयार करने तथा अभी तक की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु 11 फरवरी की शाम पांच बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा.

करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संवाद स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन त्रिभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण आपसी सामंजस्य के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे वन

मंडलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर वन भूमि से संबंधित प्रकरणों, निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की जानकारी साझा करें, ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। बैठक में कलेक्टर ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला, चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का समय-समय पर सतत निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर विस्तार किया जाए तथा परख ऐप का गंभीरता के साथ प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं सहित 0 से 6′ माह, 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों का एफआरएस तथा ई-केवाईसी एवं आधार सत्यापन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार सहित अन्य तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु अभियान मोड में गांव-गांव कैंप आयोजित की जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालन गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अमरकंटक में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं, पुर मजिस्ट्रेटियल ड्यूटी, सुरक्षा, स्वच्छता म एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की अ जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से जिले में निर्धारित तिथियों में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाहों के संबंध में भो जानकारी प्राप्त कर विवाह हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में खनिज, उद्यानिकी, सहकारिता, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा निर्देश की गई तथा आवश्यक दिशा-प्रदन किए गए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us