श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के कोटिगढ़ जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भालू के मात्र दो माह के शावक की टंगी से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले में हाल ही में हुई दो बाघों की संदिग्ध मौत से पहले की बताई जा रही है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को कोटिगढ़ जंगल क्षेत्र में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया था। हमले में चरवाहा घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और वन कर्मियों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और भालू को देखने व खदेड़ने के उद्देश्य से जंगल की ओर चले गए।
दरअसल, दो बाघों की मौत की खबर को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने वन विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया, तब बुधवार को यह घटना सामने आई। लगातार सामने आ रही वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं ने जयसिंहनगर क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।







