श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने गौवंश काटने का एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार्रवाई सोमवार की रात कछियानटोला क्षेत्र में की गई। घटना की जानकारी के बाद कई हिन्दू संगठन भी मौके पर पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि नीलकंठ मंदिर के पीछे बरमसिया की झाड़ियों में दो व्यक्ति पशु को काट रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त स्टाफ को बुलाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति को दौड़ाकर मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अंसार अंसारी (40 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, बुढ़ार थाना बुढ़ार बताया। मौके पर कटे हुए गौवंश की पहचान का पंचनामा भी तैयार किया गया। पूछताछ में फरार आरोपी का नाम अज्जू अंसारी, निवासी सिंहपुर थाना सिंहपुर बताया गया।







