श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- Gwalior News: बहोड़ापुर क्षेत्र में दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक पांच गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। बदमाश करीब 10 मिनट तक यहां मौजूद रहे। बदमाश बेखौफ होकर गोलियां चलाते रहे और पुलिस को खुली चुनौती दी।
ग्वालियर। बहोड़ापुर क्षेत्र में दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक पांच गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। बदमाश करीब 10 मिनट तक यहां मौजूद रहे। बदमाश बेखौफ होकर गोलियां चलाते रहे और पुलिस को खुली चुनौती दी।
गोलीकांड का वीडियो भी सामने आया है। यह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। गोली चलाने वालों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। जिनमें दिनेश तोमर निवासी विनय नगर, शिवम शर्मा निवासी लहार भिंड हैं। इन दोनों को पकड़ लिया है। जबकि अनुज और बलराम अभी फरार हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर के पास एचआरएफ गेस्ट हाउस के बाहर हुई घटना
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पास एचआरएफ गेस्ट हाउस है। यहां दिन में दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। तभी गेस्ट हाउस के स्टाफ और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर इन्हें यहां से भगा दिया।
पहले बाहर आने के लिए धमकाया, फिर चलाई गोलियां
इसी बात पर कुछ युवक दो बाइक पर सवार होकर रात में यहां पहुंचे। देर रात बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले तो बाहर आने के लिए धमकाया। जब कोई बाहर नहीं आया तो यहां गोलियां चलानी शुरू कर दी। 10 मिनट तक यहां रुक-रुककर गोलियां चलाई।
बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी गई
गोलीकांड से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुंडे गोली चलाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी भी फेल रही। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
एचआरएफ गेस्ट हाउस के बाहर गोलियां चलाई हैं। बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-आलोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी, बहोड़ापुर







