SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » WPL 2026: MI की टीम में शामिल हुईं MP की स्पिनर पूनम सोनी, इस रूप में करेंगी टीम को मजबूत

WPL 2026: MI की टीम में शामिल हुईं MP की स्पिनर पूनम सोनी, इस रूप में करेंगी टीम को मजबूत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   इन दिनों WPL चल रहा है और वडोदरा में टीमें अपने खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। मुंबई इंडियंस की निगाहें अब महिला क्रिकेटर और एक शानदार स्पिनर पूनम सोनी पर आकर टिकी हैं। पूनम सोनी एक शानदार गेंदबाज हैं और वर्तमान में वह रेलवे में जॉब कर रही हैं, यूं कहें तो वह रेलवे की तरफ से क्रिकेट खेलती हैं।

शहडोल। इन दिनों WPL चल रहा है और वडोदरा में टीमें अपने खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। मुंबई इंडियंस की निगाहें अब महिला क्रिकेटर और स्पिनर पूनम सोनी पर आकर टिकी हैं। पूनम सोनी एक शानदार स्पिनर हैं और वर्तमान में वह रेलवे में जॉब कर रही हैं, यूं कहें तो वह रेलवे की तरफ से क्रिकेट खेलती हैं। अभी हाल ही में मुंबई इंडियंस ने पूनम सोनी को अपने साथ शामिल करते हुए उनको नेट बॉलर के लिए सिलेक्ट किया है। यानी पूनम मुंबई इंडियंस टीम की महिला खिलाड़ियों को नेट पर अभ्यास करते समय उनको बॉल करेंगी।

कैल्होरी गांव से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर

वर्ष 2014 में पूनम सोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम से की थी। उस समय उनकी उम्र महज 12 साल थी। पूनम अनूपपुर के पास एक गांव कैल्होरी की रहने वाली हैं। सबसे शुरुआत में कोच के तौर पर भरत गुप्ता इनको खेल की बारीकी सिखाते थे, इसके बाद जब पूनम शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में पहुंचीं तो यहां पर कोच आशुतोष श्रीवास्तव और सोनू रॉबिन्सन ने इनका मार्गदर्शन किया। खेल में एकाग्रता के चलते पूनम अच्छी बॉलर के रूप में सामने आईं और इनको संभागीय टीम में शामिल कर लिया गया। इसके बाद टैलेंट सर्च के माध्यम से मध्य प्रदेश की MPCA टीम में शामिल हो गईं।

मप्र सीनियर वूमेन टीम से रेलवे तक का सफर

क्रिकेटर पूनम ने लंबे समय तक मप्र की सीनियर वूमेन टीम में अपने खेल का प्रदर्शन किया और इसके बाद वर्तमान में मुंबई में रेलवे विभाग में जॉब करते हुए रेलवे की तरफ से क्रिकेट खेल रही हैं। मुंबई इंडियंस ने पूनम सोनी को नेट बॉलर के रूप में सिलेक्ट किया है और इनको वडोदरा बुला लिया है। उल्लेखनीय है कि नेट बॉलर का काम यह है कि जो टीम के एक्स्ट्रा खिलाड़ी होते हैं, उनको नेट पर प्रैक्टिस करने के लिए बॉल डालना होता है। संभावना है कि आने वाले समय में जो अगला डब्ल्यूपीएल का ऑक्शन होगा उसमें यह शामिल भी हो सकती हैं।

भारतीय टीम में शामिल होने की प्रबल संभावना

कोच सोनू रॉबिन्सन का कहना है कि पूनम एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और लंबा अनुभव इनको क्रिकेट का है। मुंबई इंडियंस ने इनको नेट बॉलर के रूप में सिलेक्ट किया है। आने वाले समय में इनके खेल को देखकर टीम में शामिल करने के लिए भी मुंबई इंडियंस अगले ऑक्शन में इन पर दांव लगा सकती है। संभावना है कि आने वाले समय में पूनम भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी बन सकती हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us