श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 कैम्प में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक सूने मकान की दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश किया और घर में रखी नकदी सहित सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जब फरियादी बाद में अपने पुराने मकान लौटे और सामने का ताला खोलकर भीतर जाने का प्रयास किया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर वे पीछे की ओर से घर में दाखिल हुए, जहां उन्होंने देखा कि पिछले दरवाजे की दीवार तोड़कर कुंदा उखाड़ दिया गया है। घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और दोनों कमरों में रखी आलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। परिजनों द्वारा सामान की जांच करने पर पता चला कि करीब दो लाख रुपये की नकदी के साथ सोना-चांदी के कई आभूषण गायब हैं। चोरी किए गए जेवरातों की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 331(4) एवं 305(a) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात दिल्ली मदनलाल मरावी ने बताया कि प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।







