SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाली कोई टीम कमजोर नहीं होती : जायसवाल

प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाली कोई टीम कमजोर नहीं होती : जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः अखिल भारतीय विधायक गोल्ड कप प्रतियोगिता मुकाबला कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियमए बुढार में बिलासपुर एवं नागपुर की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें बिलासपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं में कोई भी टीम कमजोर नहीं होती। जीत और हार खेल का एक अहम हिस्सा होती है। खेलों से अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

दिलीप जायसवाल ने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर बड़े मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता. पिता, गांव, शहर, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि किसी भी खेल प्रतियोगिता की सफलता में टीमवर्क के साथ. साथ दर्शकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चर सोसायटी, बुढार द्वारा किया गयाआयोजन सराहनीय रहा, जिसमें दर्शकों की उपस्थिति ने मुकाबलों को और भी रोमांचक बना दिया।  इस अवसर पर विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि अखिल भारतीय, विधायक गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सफल रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और ईमानदारी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर सदस्य जिला योजना समिति अमिता ‘चपरा भी मौजूद रहीं। मंत्री दिलीप जायसवाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम उपाध्यक्ष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ शर्मा, नगर पंचायत बकहो के वैभव कुमार, आयोजक कैलाश विशनानी, समाजसेवी अंकुश शर्मा, अमित मिश्रा, रविंद्र वर्मा, गुरु शरण सिंह, राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उपस्थित रहे। गणमान्य नागरिक विधायक गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय का आयोजन बुढार में 13 जनवरी से बुढार, कोरिया, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा, डीसी, 21 जनवरी तक किया गया, जिसमें उमरिया, दिल्ली, इलाहाबाद, नागपुर, कुल 12 टीमों ने भाग लिया। बिलासपुर, जबलपुर एवं रीवा सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us