SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » एनएसएस शिविर के दौरान कल्याणपुर में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

एनएसएस शिविर के दौरान कल्याणपुर में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोलः इन दिनों सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर कल्याणपुर में चल रहा है। इस शिविर के दूसरे दिन इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। यह कार्यक्रम रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डा. यमुना धुर्वे एवं डा. प्रियंका मार्को के निर्देशन में चल रहे हैं। द्वितीय दिवस की शुरुआत योग व्यायाम के अभ्यास के साथ हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग से संजीता भगत, सहायक संचालक द्वारा छात्राओं को विभिन्न सावधानी बरतने के लिए कहा। संजीता भगत ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, घरेलू हिंसा, आत्मनिर्भर बनने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात रखी। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए शपथ दिलाई। द्वितीय सत्र में डा राकेश सिंह परस्ते

विभागाध्यक्ष अंग्रेजी द्वारा व्यक्तित्व विकास, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, इंटरव्यू स्किल्स, अंग्रेजी विषय में करियर के अवसर, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की। स्वयंसेवकों ने गांव में भ्रमण कर ‘स्वास्थ्य जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य’ की जागरूकता के लिए रैली निकाली। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका एकता सिंह एवं आयुषी पाण्डेय, द्वारा किया गया। आभार खुशनुमा मंसूरी ने व्यक्त किया।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us