SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ग्रामसभा में सामाजिक कुरीतियों पर हुआ मंथन सिंहपुर में बाल विवाह निषेध और नशामुक्ति को लेकर दिलाया संकल्प

ग्रामसभा में सामाजिक कुरीतियों पर हुआ मंथन सिंहपुर में बाल विवाह निषेध और नशामुक्ति को लेकर दिलाया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :     शहडोलः जन अभियान परिषद द्वारा सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिंहपुर में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य मधु श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सरपंच सुंदर बैगा, उपसरपंच, यादवेंद्र पाण्डेय एवं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गय। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लेकर ग्राम सिंहपुर में स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसे ग्रामीणों का समर्थन मिला। कार्यक्रम में बीपीएल परिवारों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, नल. जल योजना, संबल योजना

सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह को बेटियों की शिक्षा, बच्चों के बीमार होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने, बच्चों को दागने की कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह न करने का संकल्प दिलाया गया।

ग्राम सभा में बाल विवाह की रोकथाम, नशामुक्ति अभियान, शिक्षा का महत्व, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन मंथन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए यह निर्णय लिया गया कि ग्राम स्तर पर कोई भी बच्चा विद्यालय छोड़ने न पाए, इसके लिए अभिभावकों एवं पंचायत स्तर पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजय पाण्डेय, आशा युवा महिला बाल उत्थान समिति से शरद त्रिपाठी, ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष लवकुश त्रिपाठी एवं सचिव रवि सोनी, नवांकुर सखी सिंहपुर मधु खरे, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us