SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ग्रामीण व नगरीय निकायों के दल घर-घर जाकर ले रहे आवेदन

ग्रामीण व नगरीय निकायों के दल घर-घर जाकर ले रहे आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   शहडोलः पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया गया है। अभियान का प्रथम चरण में 12 जनवरी से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दल गठित कर जन सामान्य से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत अभी तक जिले में 2329 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनपद पंचायत ब्यौहारी में 161 आवेदन, जयसिंहनगर जनपद में 601 आवेदन, गोहपारू जनपद पंचायत में 291 आवेदन, बुढ़ार जनपद पंचायत में 251 आवेदन, सोहागपुर जनपद पंचायत में 498 आवेदन, ब्यौहारी नगर परिषद में 54 आवेदन, धनपुरी नगरपालिका में 39 आवेदन, खांड़ नगर परिषद में 7 आवेदन तथा बकहो नगर परिषद में 33 आवेदन, बुढ़ार नगर परिषद में 11 आवेदन, शहडोल नगर पालिका में 371, जयसिंहनगर नगर परिषद में 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आपने अभियान के संचालन हेतु गठित दलों का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित कर प्रभावी रूप से घर-घर संपर्क कर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं व संबंधित निकायों के अधिकारियों को दैनिक रूप से मानीटरिंग करने को कहा।

प्राप्त आवेदनों में से जनपद पंचायत जयसिंहनगर में 30 आवेदनों का, जनपद पंचायत गोहपारू में 11 आवेदनों का तथा नगरपालिका शहडोल में 354 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us