SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पंप मालिक के घर चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

पंप मालिक के घर चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   अनूपपुरः भालूमाड़ा थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप संचालक के सूने घर में चोरी की वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चेहरा छुपाए हुए घर में प्रवेश करते हुए और वापस जाते हुए देखा गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोयलांचल क्षेत्र में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो चले हैं। चोरी, लूट सहित अन्य अपराध लगातार घटित हो रहे हैं किंतु अपराधी पकड़े नहीं जा रहे। अपराधियों के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है। हाल में ही शोभा नामदेव की निर्मम हत्या, न्यायिक अधिकारी के घर पथराव सहित जान से मारने की धमकी जैसी वारदातों से पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत का आलम बना हुआ है। चोरी की वारदात तो रूक ही नहीं रही।

जानकारी अनुसार सोमवार  – मंगलवार की दरमियानी रात को पंप संचालक संग्राम सिंह के सूने घर में चोर द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। ज्वेलरी एवं नगदी रुपए की चोरी कर ली गई है। आरोप है कि पूरी रात में एक बार भी पुलिस घर के आस पास गस्त करने नहीं आई। वारदात के समय संग्राम सिंह अपने पुत्र के साथ मां का इलाज कराने नागपुर गए हुए थे। सुबह मुख्य गेट के ताला टूटने एवं सीसीटीवी कैमरा की जांच से चोरी का पता चल सका।

मेन रोड स्थित घर के अंदर बदमाशों ‘ने आधी रात लगभग डेढ़ बजे के लगभग घर में प्रवेश किया और बड़े आराम से कई कमरों के तालों को चटकाए तथा कमरे की अलमारी में रखे पुस्तैनी एवं नए सोने चांदी के कीमती गहनों सहित नगदी रुपए चोरी कर ले बताया गया इनमें लगभग 80 है। गए। हजार नगदी सहित सोने एवं चांदी के गहने रहे। इसी तरह कुछ फाइलें भी चोर ले गए जो कई संदेह को जन्म देते हैं। चोरी की वारदात घर में लगे कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें महंगी गाड़ी से आए तीन चोरों ने डेढ़ घंटे तक घर के अंदर बड़ी बारीकी से खंगालते हुए कीमती गहनों को निशाना बनाकर अपने साथ ले गए। एक चोर गाड़ी में बैठकर रेकी कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी रही है। सूचना पर पुलिस की फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड के साथ साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us