SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कंपनी कर्मचारी का खेत में मिला शव, सांप के डसने की आशंका

कंपनी कर्मचारी का खेत में मिला शव, सांप के डसने की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-  अनूपपुरः बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठी स्थित शापूर्जी कंपनी के पास एक खेत में कंपनी कर्मचारी का शव मिला है। मृतक की पहचान पिंटू राजवार 28 वर्ष निवासी झारखंड के रूप में हुई है जो कल दोपहर से लापता था। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शुरुआती जांच में दाहिने हाथ पर निशान मिलने से जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई गई है। बताया गया पिंटू राजवार पिता बुधन राजवार निवासी ग्राम कुदरम (झारखंड), अडानी के शापूर्जी कंपनी में कार्यरत था। उसके साथियों ने बताया कि पिंटू सोमवार दोपहर से अचानक

गायब हो गया था जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता न चला। मंगलवार को सुबह उसका शव कंपनी क्षेत्र के बाहर मनटोलिया स्थित लखनराम तिवारी के खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया शव के दाहिने हाथ की कलाई और अंगूठे के पास गहरे निशान मिले हैं। अंदेशा है कि किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी मौत हुई है। कंपनी प्रबंधन ने मृतक के स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us