SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » रस्साकस्सी और कबड्डी में कालेज के छात्रों ने दिखाई क्षमता, वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं को हुआ समापन

रस्साकस्सी और कबड्डी में कालेज के छात्रों ने दिखाई क्षमता, वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं को हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    अनूपपुरः वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन संकल्प महाविद्यालय में सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल भावना एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। खेल प्रतियोगितां शुभारंभ में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने विद्यार्थियों को खेलों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक लाभों से अवगत कराते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणां दी। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालक ने भी भावपूर्ण संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं तथा जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। खेल में विद्यार्थियों द्वारा कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद, पोटैटो रेस एवं दौड़ जैसी अनेक रोमांचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

द्वितीय दिवस का आयोजन एवं समापनः खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन में भी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दिन खो-खो, चेयर रेस, शतरंज (चेस) सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। इस संपूर्ण आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही, जिनमें अंकिता शुक्ला, प्रकाश बारी, निशा सिंह, नितिन मिश्रा, राजेश पटेल, निशा राठौड़, रोशनी सेन, गायत्री सिंह, सुप्रिया चौधरी, आसन, संध्या चौधरी, रिया, शशि, मिथिलेश, आनंद लक्ष्मी, कीर्ति, रुही, कमलेश की सहभागिता रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us