श्रेया न्यूज़ ,
Horrific Accident: सुबह 7-8 बजे के बीच पिकअप वाहन पलटने से हुआ हादसा, Dial100 ने पहुंचाया अस्पताल.
उमरिया•May 14, 2024 / 11:27 am•padma mishra

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानान्तर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक 14 मई मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे गहिराटोला के करौंदी से मरदर गांव के लिए करीब 15-20 लोग मालवाहक पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी ठड़ीपाट के पास मोड़ में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे में पिकअप में चीख-पुकार मच गई, दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद डायल100 मौके पर पहुंच गई। बिना देर किए घायलों को डायल100 में बैठाकर जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद अब लाइसेंस भी होगा सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक पिकअप को सवारी वाहन के रूप में उपयोग किए जा रहा था। इसलिए पिकअप के फिटनेस सर्टिफिकेट को कैंसिल करने की कार्रवाई की गई हैं। साथ ही अब पिकअप चालक का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।







