SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ‘पतली कमरिया मोरी हाय हाय’, शहडोल में जिस हॉस्टल से लड़कियां गायब, वहां छात्राओं के साथ मैडम की रीलबाजी

‘पतली कमरिया मोरी हाय हाय’, शहडोल में जिस हॉस्टल से लड़कियां गायब, वहां छात्राओं के साथ मैडम की रीलबाजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    Shahdol Tribal Hostel Reel: शहडोल के सोहागपुर स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की दो लड़कियां गायब हैं। उसी विद्यालय के क्लासरूम में लेडी टीचर छात्राओं के साथ रील बना रही हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शहडोल : जिले के सोहागपुर ब्लॉक के माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कुछ दिन पहले हॉस्टल से दो छात्राएं लापता हुई थीं, उसी हॉस्टल के क्लासरूम में शिक्षिका और छात्राएं रील बना रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूल ड्रेस में हैं छात्राएं

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्राएं स्कूल ड्रेस में क्लासरूम के भीतर मौजूद हैं। एक शिक्षिका उनके साथ पतली कमरिया मोरी हाय-हाय पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। शैक्षणिक स्थान में इस तरह की गतिविधि को लेकर अभिभावकों और समाज में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शिक्षिका ही इस तरह का व्यवहार करेंगी तो छात्राओं पर इसका क्या असर पड़ेगा।

दो छात्राएं हैं लापता

वहीं, 28 दिसंबर को कक्षा 12वीं की एक छात्रा हॉस्टल से मामा के साथ घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इस मामले में तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच अभी जारी ही थी कि 8 जनवरी को कक्षा 10वीं की एक और छात्रा के लापता होने की घटना सामने आ गई। कक्षा 10वीं की छात्रा अपने नाना और दो सहेलियों के साथ हॉस्टल पहुंची थी, सहेलियां तो भीतर चली गईं, लेकिन छात्रा बहन को बाहर छोड़ने की बात कहकर बाहर निकली और फिर लौटकर नहीं आई।

सोहागपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत

रोल कॉल के दौरान छात्रा की अनुपस्थिति सामने आने पर प्रबंधन में हड़कंप मच गया, इसके बाद प्रिंसिपल देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दूसरे मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ओर हॉस्टल से बच्चों के गायब होने की घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हैं, तो दूसरी ओर शिक्षिका का यह वायरल वीडियो पूरे शिक्षा परिसर पर सवालिया निशान लगा रहा है।

इस पूरे मामले में शहडोल के सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा का कहना है कि सम्भवतः बच्चे 26 जनवरी की तैयारी को लेकर प्रैक्टिस कर रही हों,गी उसी दौरान का वीडियो होगा। फिर भी मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us