SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » गर्ल्स हॉस्टल से 10 दिन में दो छात्राएं लापता:लापता छात्राओं के पेरेंट्स चिंतित; दो सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, नई अधीक्षिका नियुक्त

गर्ल्स हॉस्टल से 10 दिन में दो छात्राएं लापता:लापता छात्राओं के पेरेंट्स चिंतित; दो सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, नई अधीक्षिका नियुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        सोहागपुर क्षेत्र के माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर के गर्ल्स हॉस्टल से 10 दिन के भीतर दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं के बाद हॉस्टल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है।

पहली घटना 28 दिसंबर को हुई, जब कक्षा 12वीं की एक छात्रा हॉस्टल से अपने मामा के साथ घर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

10 दिन के अंदर दूसरी छात्र लापता

पहली छात्रा की तलाश जारी थी कि 8 जनवरी को कक्षा 10वीं की एक और छात्रा हॉस्टल से लापता हो गई। यह छात्रा अपने नाना और दो अन्य छात्राओं के साथ हॉस्टल पहुंची थी। अन्य दो छात्राएं हॉस्टल के भीतर चली गई, जबकि लापता छात्रा अपनी बहन को बाहर छोड़ने की बात कहकर मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकली और वापस नहीं लौटी।

बाद में रोल कॉल के दौरान छात्रा की अनुपस्थिति सामने आई, जिससे हॉस्टल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। दूसरी घटना के बाद प्रिंसिपल देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है।

लापरवाही पर दो हॉस्टल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

लगातार सामने आई इन घटनाओं के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल वार्डन सुलोचना बट्टे को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर नियुक्त चंद्रकला की ओर से कार्यभार ग्रहण न करने पर उन्हें भी सस्पेंड किया गया। वर्तमान में ममता सिंह को नई अधीक्षिका नियुक्त किया गया
इन घटनाओं से अभिभावकों में चिंता का माहौल है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने बताया कि दोनों घटनाओं की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है और विभागीय स्तर पर भी मामले की समीक्षा की जा रही है। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक शहडोल राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि दोनों मामलों में जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us