SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » तहसीलदार को कुचलने की कोशिश, कार को टक्कर मारी:शहडोल में पीछा करने पर माफिया ने दी हत्या की धमकी; रेत फैलाते हुए भागे

तहसीलदार को कुचलने की कोशिश, कार को टक्कर मारी:शहडोल में पीछा करने पर माफिया ने दी हत्या की धमकी; रेत फैलाते हुए भागे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         शहडोल में अवैध रेत खनन रोकने गए तहसीलदार पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। ब्यौहारी में बुधवार रात माफियाओं ने तहसीलदार शनि द्विवेदी की सरकारी बोलेरो को जानबूझकर टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। इसके बाद सड़क पर रेत फैलाकर अफसर की जान और खतरे में डाल दी। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहे के पास हुई। तहसीलदार शनि द्विवेदी अपनी टीम के साथ जंगल से आ रहे रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने सरकारी वाहन को टक्कर मारी और मौके से भागने लगे।

सड़क पर रेत बिखरते हुए भागे आरोपी

पीछा करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे व्यक्ति ने फावड़े से ट्रॉली का डाला खोल दिया। इसके बाद चालक ने हाइड्रोलिक से ट्राली ऊंची कर दी। तेज रफ्तार और जिग-जैग ड्राइविंग के बीच सड़क पर रेत फैलती गई, जिससे पीछा कर रहे तहसीलदार की कार कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी।

जान से मारने की धमकी दी

वीडियो में दिखता है कि सायरन बजाती सरकारी बोलेरो ट्रैक्टर का पीछा कर रही है। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक का बेटा बाइक से मौके पर पहुंचा और तहसीलदार से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

दो लोगों पर केस किया दर्ज

तहसीलदार शनि द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर (MP 18 ZG 4011) से जुड़े मामले में कामता बैस (पिता जमुना बैस) और अमरदीप बैस उर्फ झब्बू (पिता कामता बैस), दोनों निवासी ग्राम सरवाही खुर्द, थाना ब्यौहारी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) ऋषभ चारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तहसीलदार पर हमले के बाद पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में शामिल छह अन्य ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us