SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » आतंकियों के एनकाउंटर से कांग्रेस को दर्द क्यों? पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर CM साय ने उठाए सवाल

आतंकियों के एनकाउंटर से कांग्रेस को दर्द क्यों? पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर CM साय ने उठाए सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,
साय ने कहा, जबसे हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है, तब से ही हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं।

रायपुर•May 13, 2024 / 12:32 pm•padma mishra

Chhattisgarh Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद मोदी हैं। इससे इंडी गठबंधन सहित समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है। क्योंकि, मोदी जी की लोकप्रियता के सामने उनकी दाल नहीं गल रही है। इसलिए अब उम्र का नया शिगूफा ले आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे 81 वर्ष की उम्र में भी कांग्रेस को जीवित में करने लगे हैं। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को पहले उन पर रहम करना चाहिए।
साय ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, जबसे हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है, तब से ही हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी तक 104 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले इतनी संया में कभी नक्सली नहीं मारे गए, जिनमें 20-20 लाख के इनामी नक्सली भी थे। ये हमारे लिए एक बहुत बड़ी सफलता थी। डबल इंजन सरकार का भी छत्तीसगढ़ को बहुत फायदा मिला है।
केंद्रीय गृहमंत्री भी अगले एक-दो वर्षों में छत्तीसगढ़ से पूरी तरह नक्सलवाद खत्म करना चाहते हैं। पर दुर्भाग्य है कि कांग्रेस और खास कर पूर्व मुख्यमंत्री इन मुठभेड़ों को फर्जी बता रहे है, जबकि नक्सली खुद लिस्ट जारी कर मुठभेड़ और नक्सली मौतों को स्वीकार कर रहे हैं। सीएम साय ने आदिवासियों को असली हिंदू बताते हुए कहा कि सभी ट्राइबल के त्योहार भी सनातनी ही होते हैं। दीपावली भी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें 2 दिन दीये जलाते हैं, एक दिन कच्चे दीये और दूसरे दिन पक्के दीये। तीसरे दिन अन्नकूट होता है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us