SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले केस में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार

Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले केस में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-          झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग निवासी प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया है। अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद वह फरार था। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

झारखंड में हुए शराब घोटाला केस में एसीबी की कार्रवाई जारी है। इस बीच झारखंड एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपितों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। उसके बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हुई। रांची (झारखंड) लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी।

जमानत नहीं मिलने के बाद से फरार चल रहा था केडिया

नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा था, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us