SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Jabalpur Murder Case: शराब के पैसों को लेकर विवाद, रैन बसेरा के पास ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या

Jabalpur Murder Case: शराब के पैसों को लेकर विवाद, रैन बसेरा के पास ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      गोहलपुर थाना क्षेत्र में सिर पर पत्थर पटक कर एक आटो चालक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खिन्नी मोहल्ला निवासी उर्फ अक्कू अहिरवार (26) के रूप में हुई है। उसका शव मंगलवार को तड़के क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास सड़क किनारे मिला। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में सिर पर पत्थर पटक कर एक आटो चालक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खिन्नी मोहल्ला निवासी उर्फ अक्कू अहिरवार (26) के रूप में हुई है। उसका शव मंगलवार को तड़के क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास सड़क किनारे मिला।

पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर मृतक के तीन दोस्तों को दबोचा। पूछताछ की तो शराब लाने को लेकर उनके बीच विवाद का पता चला। जिसमें कहासुनी के बाद दोस्तों ने सिर पर पत्थर पटक कर आकाश की हत्या करना स्वीकार किया।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही आरोपितों कटंगी के ग्राम बंचमपूरा निवासी देवेंद्र झरिया उर्फ देव उर्फ भोले (27), शांति नगर के समता कालोनी निवासी हिमांशु सोनी (23) एवं आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार उर्फ सोनी उर्फ अंधरा (27) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

दमोहनाका चौक में विवाद

आटो चालक आकाश की देवेंद्र, हिमांशु और आकाश से दोस्ती थी। वे एक साथ पीते थे। मंगलवार को सुबह साढ़े 5.30 बजे आकाश घर से निकला। उसे कोतवाली बाजार में तीनों दोस्त मिले। उन्होंने शराब पीने का मन बनाया। दोस्तों ने आकाश को पांच सौ रुपये दिए और शराब लेकर आने बोला।

वह रुपये लेकर चला गया, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। तब दोस्त उसे ढूंढते हुए दमोहनाका चौक पहुंचे, जहां उनके बीच शराब नहीं लाने की बात को लेकर विवाद हो गया।

रुपये नहीं दिए तो मार डाला

गोहलपुर सीएसपी मधुर पटेरिया ने बताया कि विवाद के बाद तीनों दोस्तों ने आकाश से शराब लाने के लिए दिए पांच सौ रुपये वापस मांगे। उसने आनाकानी की तो उनके बीच मारपीट होने लगी। तभी तीनों दोस्त मिलकर आकाश को जबरन क्षेत्रीय बस स्टैंड के रैन बसेरा के पास ले गए। तीनों ने आकाश के साथ बुरे तरीके से मारपीट की। भोले उर्फ देव और आकाश ने खिन्नी मोहल्ला निवासी आकाश को पकड़ लिया। हिमांशु ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। गंभीर चोट आने से आकाश की मौत हो गई।

तभी विवाद की सूचना पाकर आकाश की मां कलावती पहुंच गईं। उन्होंने शोर मचाया तो तीनों आरोपित शांति नगर की ओर भाग गए।

तालाब में कूदकर भागने का प्रयास, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

तीनों आरोपित वारदात के बाद घूमते रहे। उसके बाद दोपहर में अपने-अपने घर जाकर सो गए। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों का सुराग मिल गया।

जांच में पता चला कि आरोपित देवेंद्र झरिया और आकाश उर्फ सोनी उर्फ अंधरा आदतन अपराधी हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने घर में दबिश दी तो आरोपित चकमा देकर भाग गए। पुलिस से बचने के लिए गोहलपुर तालाब में कूद गए।गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे और उनकी टीम ने आरोपितों का पीछा किया। तालाब से उन्हें बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us