SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल के सिंहपुर में चंदन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार:मंडला से आकर काटे सात पेड़; एक आरोपी फरार

शहडोल के सिंहपुर में चंदन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार:मंडला से आकर काटे सात पेड़; एक आरोपी फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल के सिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चंदन चोरी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सात चंदन के पेड़ जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। यह घटना सोमवार तड़के की है, जब मंडला जिले से आए चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मंडला जिले से एक बड़े वाहन में सवार होकर करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सिंहपुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने रतनू कोल के नदी किनारे स्थित खेत में पहले से रेकी कर रखी थी। तड़के के समय आरोपी खेत में लगे सात चंदन के पेड़ों को काट रहे थे।

एक आरोपी बाइक से फरार

इसी दौरान आरी चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तत्काल सिंहपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में असफल रहा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंडला जिले के देवरी निवासी आशीष गोड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कटे हुए सात चंदन के पेड़ जब्त किए हैं। पुलिस ने पीड़ित रतनू कोल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले से इलाके की रेकी की थी और दो लोग मिलकर इस चोरी को अंजाम देने आए थे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक आशीष झरिया की भूमिका अहम रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us