SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » न्यू ईयर पर टूरिस्ट की पहली पसंद MP… पंचमढ़ी, उज्जैन और ओंकारेश्वर में उमड़ी भीड़, ₹1000 तक महंगा हुआ टैक्सी किराया

न्यू ईयर पर टूरिस्ट की पहली पसंद MP… पंचमढ़ी, उज्जैन और ओंकारेश्वर में उमड़ी भीड़, ₹1000 तक महंगा हुआ टैक्सी किराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        New Year 2026 MP Tourism: नववर्ष पर मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल भारी भीड़ और महंगे खर्चों का सामना कर रहे हैं। भोपाल से उज्जैन, ओंकारेश्वर और पंचमढ़ी की टैक्सी सेवाओं में किराया आम दिनों की तुलना में करीब 1000 रुपए तक बढ़ गया है। MP टूरिज्म के होटल पूरी तरह फुल हैं और निजी होटल भी अधिकतर बुक हैं।

भोपाल: नववर्ष के मौके पर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा इस बार आम लोगों के लिए महंगी साबित हो रही है। भोपाल से उज्जैन, ओंकारेश्वर और पंचमढ़ी जाने वाली टैक्सियों के किराए में अचानक वृद्धि हुई है। आम दिनों के मुकाबले प्रति ट्रिप लगभग 1000 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। इसी बीच, MP राज्य पर्यटन विकास निगम (MPTDC) के सभी होटल पूर्ण रूप से बुक हैं।

आमतौर पर भोपाल से उज्जैन का टैक्सी किराया 2000 से 2500 रुपये, पचमढ़ी के लिए 2200 से 2500 रुपये और ओंकारेश्वर के लिए 2800 से 3200 रुपये रहता है। लेकिन नववर्ष के पीक सीजन में उज्जैन और पंचमढ़ी के लिए यह बढ़कर 3000 से 3500 रुपये और ओंकारेश्वर के लिए 3800 से 4200 रुपये हो गया है। टैक्सी संचालक कहते हैं कि यह मांग बढ़ने, वाहनों की कमी और लगातार ट्रिप के दबाव के कारण जरूरी हो गया है।

naidunia_image

पंचमढ़ी में सबसे ज्यादा दबाव

पंचमढ़ी में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक है। MPTDC की 11 यूनिट्स में 180-190 कमरे हैं, जो नववर्ष पर पूरी तरह बुक हो चुके हैं। निजी होटल भी लगभग 60% तक बुक हैं। आम दिनों में एक कमरे का किराया 4500-5000 रुपये होता है, लेकिन नववर्ष पर यह 6500-7000 रुपये तक पहुंच गया है।

naidunia_image

उज्जैन और ओंकारेश्वर में भीड़

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। एमपीटीडीसी के तीन प्रमुख होटल फुल हैं। निजी होटल और धर्मशालाओं में भी कम कमरे बचे हैं। किराया 25-30% बढ़ चुका है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है और सीमित होटल व 50-60 कमरे पहले ही फुल हैं।

naidunia_image

अन्य धार्मिक स्थल

महेश्वर और मैहर माता दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी रुकने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को कटनी और आसपास के कस्बों में रुकना पड़ रहा है। भोपाल से नए साल के पहले दिन सीहोर के गणेश मंदिर, भोजपुर और सलकनपुर में भी भीड़ के कारण होटल बुक हैं।

प्रदेश के बाहर हालात

गोवा, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे पर्यटन स्थल पर भी नए साल के मौके पर फ्लाइट और होटल किराए में वृद्धि के कारण यात्रा महंगी हो गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us