SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में शिक्षक ने नशे में स्कूल में हंगामा किया:बच्चों के सामने तहसीलदार-SDM को दीं गालियां; वीडियो आया सामने

शहडोल में शिक्षक ने नशे में स्कूल में हंगामा किया:बच्चों के सामने तहसीलदार-SDM को दीं गालियां; वीडियो आया सामने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल में सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी शुक्रवार को शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। नशे में चूर शिक्षक ने न केवल स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया, बल्कि शासन के उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर जहर उगला। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला ब्यौहारी तहसील के जन शिक्षा केंद्र बरौघा के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक स्कूल हिरवार का है।

अस्त-व्यस्त कपड़ों में किया हंगामा, सहम गए स्कूली बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिक्षक रामखेलावन चौधरी की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उनके कपड़े पूरी तरह अस्त-व्यस्त थे और वे नशे की हालत में स्कूल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे। जिस समय यह ड्रामा चल रहा था, उस समय स्कूल में कक्षाएं लग रही थीं।

शिक्षक की ऐसी हरकतों को देखकर छोटे-छोटे बच्चे घबरा गए। कुछ बच्चे डर के मारे क्लासरूम में छिप गए, तो कुछ सहमे हुए बाहर का नजारा देखते रहे।

तहसीलदार और एसडीएम को दी खुलेआम गालियां

नशे में धुत शिक्षक ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। वीडियो में शिक्षक तहसीलदार और एसडीएम के लिए खुलेआम अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में नाराजगी व्याप्त है। माता-पिता का कहना है कि अगर गुरु ही इस तरह का आचरण करेंगे, तो बच्चों के भविष्य पर इसका क्या असर पड़ेगा।

लोगों का आरोप है कि पहले भी ऐसी शिकायतें आई हैं, लेकिन कड़ा एक्शन न होने के कारण शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षक को तुरंत पद से हटाया जाए ताकि स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब न हो।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us