SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » न होटल मिला, न उड़ान, पायलट का इंतजार करते रहे यात्री, एयरपोर्ट बंद होने का बहाना बना इंडिगो ने कैंसिल की मुंबई से इंदौर की फ्लाइट

न होटल मिला, न उड़ान, पायलट का इंतजार करते रहे यात्री, एयरपोर्ट बंद होने का बहाना बना इंडिगो ने कैंसिल की मुंबई से इंदौर की फ्लाइट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      मुंबई से इंदौर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की रात की उड़ान में गुरुवार को यात्रियों को भारी परेशानी हुई। तय समय से पहले यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में बैठा दिया गया, लेकिन करीब दो घंटे तक उड़ान रवाना नहीं हुई। विमान में बैठे यात्री परेशान होते रहे, फिर सवा दस बजे फ्लाइट को रद कर दिया गया।

इंदौर। मुंबई से इंदौर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की रात की उड़ान में गुरुवार को यात्रियों को भारी परेशानी हुई। तय समय से पहले यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में बैठा दिया गया, लेकिन करीब दो घंटे तक उड़ान रवाना नहीं हुई। विमान में बैठे यात्री परेशान होते रहे, फिर सवा दस बजे फ्लाइट को रद कर दिया गया। इंदौर आने वाले यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

अचानक उड़ान निरस्त करने की घोषणा

इंडिगो की उड़ान 6ई 225 रात 8.45 बजे मुंबई एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना होनी थी। इसके लिए शाम 8.15 बजे ही यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन रात 10.15 बजे तक विमान रनवे पर ही खड़ा रहा। इसके बाद अचानक उड़ान निरस्त करने की घोषणा कर दी गई। यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग में बैठाया गया।

हंगामा कर रहे यात्रियों को मैनेजमेंट ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट रात 10.30 बजे बंद हो जाता है, इसलिए उड़ान संभव नहीं हो सकी। हालांकि यात्रियों का आरोप है कि विमान को पायलट की अनुपलब्धता के कारण करीब डेढ़ घंटे तक रोका गया और बाद में एयरपोर्ट बंद होने का बहाना बनाकर उड़ान रद कर दी गई।

एयरपोर्ट पर ही ठहराया

सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर रही कि यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया, होटल की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सिर्फ भोजन व्यवस्था कर औपचारिकता निभाई गई। यात्रियों को बताया गया कि अब यह उड़ान शुक्रवार सुबह 5.50 बजे मुंबई से इंदौर के लिए रवाना होगी। वहीं जयपुर से इंदौर आने वाली रात 10.05 बजे की उड़ान भी निरस्त रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us