SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Mandsaur News: चुनावी रंजिश में आरोपियों ने पिता को चाकुओं से गोदा, मौत; बेटा गंभीर घायल

Mandsaur News: चुनावी रंजिश में आरोपियों ने पिता को चाकुओं से गोदा, मौत; बेटा गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम माऊखेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। चाकू से हमला कर 40 वर्षीय बानेन्द्रसिंह की हत्या कर दी गई। उनका पुत्र अजयराज सिंह गंभीर घायल है। पुलिस चार आरोपियों की तलाश कर रही है।

मंदसौर। मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम माऊखेड़ी चुनावी रंजिश में हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। आरोपियों ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं पुत्र गंभीर घायल है। मंदसौर जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

ग्राम माऊखेड़ी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। परिवार में पंचायत चुनाव के समय से ही झगड़े चल रहे थे। विवाद में चाकू भी चले। चाकू के वार से 40 वर्षीय बानेन्द्रसिंह की मौत हो गई। वहीं इनका पुत्र अजयराज सिंह गंभीर घायल हो गया। परिजन ने आरोपियों पर बंदूक से कई राउंड फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस हत्या के बाद चार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us