SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में एसपी बंगले के सामने सरेआम मारपीट:दुकान लगाने को लेकर विवाद, VIDEO; महिला थाना पुलिस ने शांत कराया मामला

शहडोल में एसपी बंगले के सामने सरेआम मारपीट:दुकान लगाने को लेकर विवाद, VIDEO; महिला थाना पुलिस ने शांत कराया मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) बंगले के सामने और डीआईजी कार्यालय के बगल में स्थित भगत सिंह परिसर में खुलेआम मारपीट हुई। दुकान लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और लोग सरेआम एक-दूसरे से मारपीट करते दिखे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। मौके पर मौजूद लोग पहले तमाशबीन बने रहे, बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत कर बीच-बचाव किया। हल्ला सुनकर पास के महिला थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिनमें से एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

हैरानी की बात यह रही कि घटना पुलिस के अति संवेदनशील क्षेत्र में होने के बावजूद, कोतवाली स्टाफ ने मीडिया से बातचीत में इस मामले की जानकारी से ही इनकार कर दिया। थाना प्रभारी से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने यातायात व्यवस्था पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि बीते दिनों बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिस आरक्षक को बस से कुचल दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने यातायात थाना प्रभारी संजय जायसवाल को निलंबित करने की मांग भी की थी और शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

सड़क किनारे ठेला लगाने को लेकर हुई इस ताजा घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर पुलिस अधीक्षक के निवास के ठीक सामने ऐसी घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us