SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जेसीबी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत:शहडोल में कोटमा चौक के पास हादसा; वाहन समेत चालक फरार

जेसीबी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत:शहडोल में कोटमा चौक के पास हादसा; वाहन समेत चालक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह घटना कोटमा चौक के पास पुलिया के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोहागपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टक्कर मारने के बाद जेसीबी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक कोटमा चौक से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान भूरा उर्फ सुखसेन बैगा (25), पिता महेश बैगा, निवासी चाका थाना पाली, और प्रेम बैगा (25), पिता बाबूलाल बैगा, निवासी गोरतरा थाना सोहागपुर के रूप में की है।

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि जेसीबी वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us