श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- कृषि विभाग का उप संचालक जेआर हेडाऊ अपने कार्यालय में खुलेआम रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को उसे 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपित ने खाद-बीज की दुकान संचालित करने वाले माखननगर रोड निवासी राजनारायण गुप्ता से दुकान का लाइसेंस बहाली के बदले एक लाख रुपये मांगे थे।
नर्मदापुरम। कृषि विभाग का उप संचालक जेआर हेडाऊ अपने कार्यालय में खुलेआम रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को उसे 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपित ने खाद-बीज की दुकान संचालित करने वाले माखननगर रोड निवासी राजनारायण गुप्ता से दुकान का लाइसेंस बहाली के बदले एक लाख रुपये मांगे थे।
अनियमितता का आरोप लगाता एक वीडियो वायरल
पहली किस्त के तौर पर 40 हजार रुपये ले रहा था। अधिकारियों के अनुसार, राजनारायण गुप्ता और उनके भाई वीरेंद्र गुप्ता की विनायक खाद-बीज भंडार नाम से दुकान है। कुछ दिन पहले यहां अनियमितता का आरोप लगाता एक वीडियो वायरल किया गया था।
शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई
कृषि विभाग ने जांच के बाद दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। राजनारायण लाइसेंस बहाली के लिए जब उप संचालक हेडाऊ से मिले तो एक लाख रुपये मांगे गए। दुकान संचालक ने लोकायुक्त भोपाल के एसपी दुर्गेश राठौर से शिकायत की। जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई।







