SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » CM के प्रवास के दौरान खजुराहो में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला, रिजोर्ट में आलू गोभी खाकर तीन कर्मचारियों की मौत

CM के प्रवास के दौरान खजुराहो में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला, रिजोर्ट में आलू गोभी खाकर तीन कर्मचारियों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

        श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   फूड प्वाइजनिंग मामले में तीन होटल कर्मचारियों की मौत हो गई है। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में हुई मौत हुई है। दो कर्मचारी बेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

छतरपुर। खजुराहो स्थित गौतम रिसोर्ट में सोमवार को आठ कर्मचारियों की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों का इलाज जारी है।

मरने वालों की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, प्रागीलाल कुशवाह, गिरिजा रजक के रूप में हुई है। पांच में से दो की स्थिति गंभीर बताई गई है। खजुराहो में यह घटना उसे समय आई है, जब प्रवास पर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्रीगण हैं।

घटना को लेकर अफसर के हाथ पांव फूल गए हैं। अचानक एक साथ मौत का मामला संदिग्ध हो गया है, जिसे लेकर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा है कि इस तरह से फूड प्वाइजनिंग से लोगों की मौत नहीं होती है। घटना की हकीकत जानने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।

सोमवार शाम करीब 5 बजे खजुराहो के गौतम रिसोर्ट में भोजन करने के बाद 8 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। रिसोर्ट में काम करने वाले कर्मियों ने आलू-गोभी की सब्जी का सेवन किया था। सब्जी खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबियत अचानक खराब होने लगी थी।

यह कर्मचारी हुए थे बीमार

बिहारी पटेल (50) निवासी खजुराहो, रामस्वरूप कुशवाहा (47) निवासी खजुराहो, रोशनी रजक (30) निवासी ग्राम झटकरा, दयाराम पिता रामदयाल कुशवाहा 70 साल निवासी खजुराहो, हार्दिक सोनी (20) निवासी राजनगर, गोलू अग्निहोत्री (25) निवासी पीरा थाना राजनगर, और 7 गिरजा रजक (35) निवासी गौतम रवि नाम का युवक सहित 8 लोगों ने रिसोर्ट में खाना खाया था।

आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से गंभीर स्थिति में बीमारी को ग्वालियर रेफर किया गया था। का इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रेडक्रॉस सोसायटी ने दी आर्थिक सहायता

प्रारंभिक जानकारी अनुसार खाना खाने से बीमार हुए गौतम होटल खजुराहो के 3 कर्मचारियों की दुःखद मृत्यु होने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल रूप से सम्बंधित के परिजन को रेडक्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान लेते हुए प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक एवं रामस्वरूप कुशवाहा के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। साथ ही विगत रोज जानकारी मिलने पर होटल के भोजन की जांच के लिए सैंपलिंग भी कराई गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us