श्रेया न्यूज़ ,
son killed widow mother : संपत्ति के लालच में विध्वा मां की हत्या…। युवक ने की अपनी मां की हत्या कर शव घर में दफनाया। शव बरामद करने आरोपी के घर पहुंची पुलिस और एफएसएल।
श्योपुर•May 10, 2024 / 7:17am.

संपत्ति के लालच में की मां की हत्या
बताया जा रहा है कि, विध्वा मां की हत्या के आरोपी दीपक ने संपत्ति के लालच में आकर हत्या की है। कुद पर शक न हो इसलिए आरोपी ने खुद ही 6 मई को कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शिकायत के आधार पर की, लेकिन बाद में पुलिस को दीपक पर शक हुआ, जिसके चलते पुलिस ने बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जिसे अनाथ आश्रम से लाकर बेटा बनाया, उसी ने मार डाला
इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा ये भी हुआ है कि जिस बेटे ने अपनी मां को संपत्ति के लालच में आकर मौत के घाट उतारा है। उसे महिला बचपन में अपने बुढ़ापे का सहारा समझकर एक अनाथ आश्रम से गोद लिया था। फिलहाल, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फेल गई है।







