SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: खेत से घर लौट रही महिला से आरोपी ने किया गंदा काम, रोते हुए घर पहुंची पीड़िता ने बताई आप-बीती

Shahdol News: खेत से घर लौट रही महिला से आरोपी ने किया गंदा काम, रोते हुए घर पहुंची पीड़िता ने बताई आप-बीती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

          श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही महिला से कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा,पुलिस ने मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

आरोपी महिला को खेत में उठाकर ले गया
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम तकरीबन 7 बजे एक 22 साल की महिला अपने खेत से वापस पैदल घर लौट रही थी। तभी आरोपी रास्ते में खेत के पास महिला को मिला,महिला ने कहा जब आरोपी रास्ते में उसे मिला तो वह और तेज से चलने लगी। क्यों कि आस-पास कोई मौजूद नहीं था। पीड़िता को लग रहा था कि वह अपने घर जल्द पहुंच जाए। महिला को तभी आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया और उसे खेत की ओर उठा ले गया। उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला ने मदद के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन आस पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे महिला को मदद नहीं मिल सकी।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया, इसके बाद परिजनों के साथ महिला जैतपुर पुलिस के पास पहुंची व आरोपी पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। महिला के बताए अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिए है।

केस दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू
पुलिस ने कहा महिला की शिकायत पर कई धाराओं में आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा पीड़िता थाने पति एवं अन्य लोगों के साथ आई थी, शिकायत पर हमने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की,आरोपी हिरासत में है। पूछताछ जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us