श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- गोहपारू के चुहरा गांव में मवेशियों से भरी पिकअप का टायर फटने से वाहन पलट गया। तस्कर मौके से भाग गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने 7 मवेशियों को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। सभी मवेशी सुरक्षित हैं।
एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भर कर पशु तस्कर रीवा की ओर जा रहे थे, उसके पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे छोड़कर तस्कर तो भाग गए, लेकिन पुलिस ने पिकअप वाहन से 7 नग पड़ा (मवेशी) तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लिया है। वाहन नंबर के अनुसार पुलिस जांच कर रही है, वाहन मालिक और चालक का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के चुहरा गांव की है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार एमपी 65 जेड सी 6383 वाहन में 7 नग पड़ा मिले हैं। पुलिस के अनुसार सभी मवेशी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा है।
थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, वाहन में जो नंबर लिखा है, उसके बारे में भी पता करवाया जा रहा है। हम तस्करों तक तक जल्द पहुंचेंगे। पुलिस अनुमान लगा रही है कि पिकअप में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर कर यूपी की ओर ले जाया जा रहा था। उसके पहले ही वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और तस्करों के मंसूबे में पानी फिर गया।

इस गाड़ी में भरे थे मवेशी।







