SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Raisen Bridge Collapse: रायसेन में बरेली-पिपरिया रोड पर बना पुल गिरा, दो वाहनों पर सवार चार लोग घायल

Raisen Bridge Collapse: रायसेन में बरेली-पिपरिया रोड पर बना पुल गिरा, दो वाहनों पर सवार चार लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो वाहन भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक वाहन पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरे वाहन पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे।

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो वाहन भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक वाहन पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरे वाहन पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है।

हादसे में घायल चारों लोगों को इलाज के लिए बरेली सिविल अस्पताल में भेजा गया है। पुल के नीचे काम चल रहा था और कई मजदूर भी वहां काम कर रहे थे। मजदूर पुल गिरते देख जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

naidunia_image

पुल गिरने में एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही आई सामने है। जानकारी के मुताबिक जर्जर पुल पर ही सड़क बना दी गई थी। पुल को सुधारने या नया पुल बनाने की बजाए उसी से पर सड़क बना दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।

रायसेन जिले में बरेली के समीप नयागांव में पुल गिरने तथा नागरिकों के घायल होने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बरेली स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर्स को घायलों के समुचित उपचार के दिशा निर्देश दिए। साथ ही घायलों से भी संवाद किया। इसके उपरांत कलेक्टर विश्वकर्मा ने नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us