SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल गोदावल मार्ग लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार:ब्यौहारी थाना प्रभारी बोले- जनता की सुरक्षा प्राथमिकता, अपराधियों पर होगी कार्रवाई

शहडोल गोदावल मार्ग लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार:ब्यौहारी थाना प्रभारी बोले- जनता की सुरक्षा प्राथमिकता, अपराधियों पर होगी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल जिले की ब्यौहारी पुलिस ने गोदावल मार्ग पर हुई लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन घटनाओं में लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है। ये वारदातें 21 नवंबर की रात को हुई थीं।

पहली घटना का शिकार राजकुमार पटेल हुए थे, जो अपने बच्चे की स्कूल फीस जमा करने ब्यौहारी आए थे। फीस जमा न होने पर वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे गोदावल मौहार में रेलवे ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी से पर्स छीन लिया, जिसमें 12 रुपए थे।

इसी आरोपी ने कुछ समय पहले राजकुमार के साथी विजय पटेल को चाकू दिखाकर 4,000 रुपए लूट लिए थे। राजकुमार पटेल ने इन घटनाओं की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ छारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहन पड़वार और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने जांच की। टीम ने आरोपियों की पहचान मार्तंड गंज निवासी 23 वर्षीय प्रिंस उर्फ पियूस नामदेव और ग्राम अंबाडार निवासी 21 वर्षीय रामयज्ञ सिंह गोंड़ के रूप में की।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने इस संबंध में कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us