SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी परिवार समेत घायल:रीवा रोड पर रोहनिया के पास ट्रक ने कार को टक्कर मारी; कोतमा लौट रहे थे

शहडोल में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी परिवार समेत घायल:रीवा रोड पर रोहनिया के पास ट्रक ने कार को टक्कर मारी; कोतमा लौट रहे थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल जिले में रीवा रोड पर रोहनिया के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें कोतमा निवासी पुलिसकर्मी सुनील मिश्रा अपनी पत्नी और बेटी सहित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार सीधी से कोतमा लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दूर तक घिसटती रही कार

ट्रक की टक्कर लगते ही कार (MP65C2766) सड़क किनारे काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान 38 वर्षीय सुनील मिश्रा को गंभीर चोट आईं। उनकी पत्नी अंजली मिश्रा (35) और बेटी मुस्कान मिश्रा (16) भी घायल हुईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सुनील मिश्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी और बेटी खतरे से बाहर हैं।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पुलिसकर्मी की कार को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे कैमरे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रोहनिया क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, स्पीड कंट्रोल करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अधिकारियों ने जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही सुनील मिश्रा के सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विभाग की ओर से परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us