SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का निधन, छह बार रह चुके थे विधायक

पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का निधन, छह बार रह चुके थे विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • श्रेया न्यूज़ ,
  • दिग्विजय सिंह उनियारा ठिकाने के रावराजा सरदार सिंह के पुत्र थे
  • उन्होंने एमए तक की शिक्षा ग्रहण कर राजनेतिक का लंबा सफर तय किया

टोंक. उनियारा-देवली विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह नही रहे। 86 वर्ष को दिग्विजय ने जयपुर में अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका दाह संस्कार किया गया। इससे पहले उनके शव को उनियारा गढ़ पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जानकारी अनुसार, दिग्विजय पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। इस दौरान देररात उनका निधन हो गया।

पूर्व गृहमंत्री दिग्विजयसिंह उनियारा ठिकाने के रावराजा सरदार सिंह के पुत्र थे। इनका जन्म 23 अप्रैल 1933 में उनियारा में हुआ था। उन्होंने एमए तक की शिक्षा ग्रहण कर राजनेतिक का लंबा सफर तय किया। पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह 3, 4, 6, 8, 9 एवं 11वीं राजस्थान विधानसभा में छह बार उनियारा-देवली विधान सभा का प्रतिनिधी कर चुके है।

चार दशक तक सक्रिय राजनीति में रहे
सिंह ने करीब चार दशक तक सक्रिय राजनीति में रहकर उनियारा व जिले को नई पहचान दी है। सिंह पहली बार 1962 में विधायक बने और 1998 तक करीब छह बार विधायक रहकर उनियारा का प्रतिनिधित्व किया, सिंह स्वतंत्र पार्टी,जनता पार्टी, जनतादल और कांग्रेस पार्टी में रहे ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us